फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाहर से कुंडी लगाकर परिवार को किया कमरे में बंद, फिर कुकर और गिलास ले उड़े शातिर

Sat, 13 Jun 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के जाहू क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार रात प्रतिष्ठित व्यापारी जगदीश चड्ढा के घर सहित करीब 300 मीटर दूरी पर स्थित एक अन्य घर में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शातिरों ने एक घर में पहले परिवार के सदस्यों को कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया और इसके बाद अन्य कमरों से सामान चोरी कर लिया। वार्ड नंबर नौ निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि वह परिवार सहित कमरे में सो रहे थे, तभी चोरों ने दरवाजे को बाहर से कुंडी लगाकर उन्हें बंद कर दिया।
सुबह करीब चार बजे जब परिवार जागा तो दरवाजा बंद मिला, जिसके बाद वे खिड़की के रास्ते बाहर निकले। दूसरे कमरे में पहुंचने पर कुंडी टूटी मिली और सामान गायब था। चोर घर से पीतल की परातें, कुकर, स्टील व पीतल के गिलास सहित अन्य सामान ले गए। ट्रंक का ताला तोड़ा गया, हालांकि उसमें कोई कीमती सामान नहीं मिला।
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की जानकारी पंचायत प्रधान को दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।



खोजी कुत्ता भी पहुंचा दूसरे घर तक

जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले जगदीश चड्ढा के घर को निशाना बनाया और उसके बाद अश्वनी कुमार के घर में चोरी की। पुलिस जांच के दौरान खोजी कुत्ता भी अश्वनी कुमार के घर तक पहुंचा। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए करीब दस टीमें गठित की हैं। जांच के तहत बिलासपुर के कुठेड़ा, मंडी के भांबला, जाहू पुलिस चौकी और लदरौर-झरलोग क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण रात के समय खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


कोट

अश्वनी कुमार की ओर से चोरी की घटना को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। जगदीश चड्ढा के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। -लालमन शर्मा, डीएसपी बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें