सुजानपुर होली मेले के लिए पहुंचे लोग, सड़क पर लगा जाम। स्रोत : पाठक
लोग हुए परेशान, पुलिस प्रशासन को व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली मेला सुजानपुर में रविवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस प्रशासन को भी जाम की स्थिति से निपटने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात कुछ समय के लिए वन-वे करना पड़ा। हालांकि पांच बजे के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य रही। दोपहर एक बजे से जाम लगना शुरू हो गया । इस दौरान वाहन रेंगते हुए गुजरे, जिस कारण वाहन चालक भी खासा परेशान हुए।
हमीरपुर और नादौन से आने वाली बसों को पालमपुर चौक से होते हुए चौगान में प्रवेश दिया गया। वहीं, चौगान से हमीरपुर और पालमपुर जाने वाली बसों को कांगड़ा बैंक चौक से होते हुए भेजा गया। हालांकि सामान्य दिनों में सुजानपुर से पालपमुर-संधोल की ओर जाने वाली बसें कांगड़ा बैंक से होकर नहीं, बल्कि टैक्सी स्टैंड से होकर निकलती हैं। वहीं छोटी गाड़ियों को काली माता मंदिर वाली सड़क से हमीरपुर और नादौन भेजा गया। शाम करीब पांच बजे स्थिति सामान्य हुई।
कोट
-रविवार को काफी लोग सुजानपुर चौगान मेले में आए थे। वाहनों की सुचारु निकासी के लिए बीस से अधिक कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। जाम नहीं लगा है, लेकिन सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कुछ समय के लिए वन-वे व्यवस्था की गई। छोटी गाड़ियों को काली माता मंदिर वाली सड़क से हमीरपुर और नादौन के लिए भेजा गया है।
-राकेश, एसएचओ, सुजानपुर थाना