फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वर्षाशालिका का काम शुरू,अब खड़े होकर नहीं करना पड़ेगा बस का इंतजार

Mon, 17 Mar 2025 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
टिक्करी मन्हासा में वर्षाशालिका का निर्माण कार्य जारी। संवाद
विज्ञापन
टिक्करी मन्हासा में वर्षाशालिका के निर्माण पर खर्च हो रहे हैं पांच लाख रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत टिक्करी मन्हासा में वर्षाशालिका का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य आरंभ होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि अब बसों का इंतजार खड़े होकर नहीं करना पड़ेगा। वर्षाशालिका के निर्माण कार्य पर करीब पांच लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

वर्षाशालिका न होने से धूप हो या बारिश, उन्हें कोई छत और बैठने के लिए स्थान नसीब नहीं होता था। यात्री काफी समय से प्रशासन से वर्षाशालिका की मांग कर रहे थे। अब वर्षाशालिका के निर्माण से यात्रियों को भी राहत मिलेगी। वर्षाशालिका के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। उधर लोक निर्माण विभाग भोरंज के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज ने कहा कि वर्षाशालिका का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यात्रियों को वर्षाशालिका की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें