फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 18 हजार ने किए दर्शन

Mon, 22 Jun 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालुओं को पानी पिलाते सेव
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम के बावजूद करीब 18 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने देर रात तक कतारों में लगकर दर्शन किए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर में सुबह से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।
पवित्र गुफा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मंदिर प्रशासन और पुलिस की ओर से की गई व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी से राहत के लिए सामाजिक संस्थाओं और श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह छबीलें लगाई गईं, जहां शीतल व मीठा पानी, शरबत और अन्य पेय पदार्थ वितरित किए गए।
मंदिर परिसर के आसपास का बाजार भी श्रद्धालुओं की चहल-पहल से गुलजार रहा। प्रसाद, धार्मिक सामग्री और स्मृति चिह्नाें की दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए न्यास प्रशासन ने मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रखे। देर रात तक मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र बाबा के जयकारों से गूंजता रहा।
कोट
मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि उन्हें दर्शनों में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। -पवन भाटिया, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालुओं को पानी पिलाते सेव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें