फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़, 30 हजार ने किए पवित्र गुफा के दर्शन

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में माथा टेकने के लिए कतारबद्ध खड़े श्रद्धालु। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को सावन के चलते 30 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले बाबा बालक नाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए। वहीं, कुछ एक श्रद्धालु शनिवार शाम को ही मंदिर में पहुंच गए थे। मंदिर प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पीकर और एलईडी के माध्यम से निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सावन में पंजाब के अधिकतर श्रद्धालु बाइकों और साइकिलों पर बाबा बालक नाथ के दरबार पहुंचे। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। इससे परेशानी भी हो रही है, लेकिन श्रद्धालु बड़े-बड़े जत्थों में शाहतलाई पहुंचकर और फिर वहां से पैदल चढ़ाई चढ़कर बाबा की गुफा के दर्शन कर रहे हैं। इन श्रद्धालुओं की खास बात यह है कि यह साउंड सिस्टम साथ लेकर ही बाबा के भजनों का गुणगान करते हुए पूरे भक्तिमय तरीके से पहुंच रहे हैं।
शाहतलाई से मंदिर तक श्रद्धालु चढ़ाई चढ़ते हुए भी जोर-जोर से जयकारा लगाते हुए बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रति गहरी आस्था को व्यक्त करते हैं। अगर इस सावन की बात करें तो लाखों श्रद्धालु माथा टेक चुके हैं। इस बारे में मंदिर के चेयरमैन व एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा ने बताया कि शनिवार और रविवार को श्रद्धालु काफी संख्या में माथा टेकने पहुंचे। लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया। प्रशासन ने भी मंदिर को 24 घंटे खुला रखा। साथ में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर लंगर व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें