जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते संघ के पदाधिकारी।
हमीरपुर। जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में शाइन और पंकज खरियाल ने पहला स्थान प्राप्त किया हैं। प्रतियोगिता खेल मैदान अणु में हुई। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स कोच राजेंद्र धीमान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल मैदान से निकले हजारों खिलाड़ी देश और प्रदेश में विभिन्न पदों पर नौकरी कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने इस सिथेंटिक ट्रैक से निकली धावक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीषा ठाकुर का जिक्र करते हुए बच्चों को और अधिक मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य के प्रति संकल्पित होने की प्रेरणा दी।
प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की अंडर-16 दौड़ में पंकज खरियाल प्रथम, नरेश चौहान द्वितीय, अर्पित ठाकुर तृतीय रहे। अंडर-18 वर्ग में नवीन कुमार प्रथम, विशाल शर्मा द्वितीय और ईंशांत ठाकुर तृतीय, अंडर-20 वर्ग में अतुल शर्मा प्रथम, हर्ष मनकोटिया द्वितीय और नमन तृतीय रहे।
छात्रा वर्ग में अंडर-16 दौड़ में शाइन अंगरिस प्रथम, मनीता द्वितीय, कामिनी तृतीय रहे। अंडर-18 वर्ग में कशिश प्रथम, नंदिशा द्वितीय और अंडर-20 वर्ग में सुहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के सदस्य अनिल शर्मा, रजनीश शर्मा, विजय राणा सहित कई प्रमुख खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
जिला महासचिव संदीप डढवाल ने बताया कि जीते हुए खिलाड़ी 14 दिसंबर को मंडी में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।