फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर में महिला ने जहर खाया, मौत

Tue, 01 Nov 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
विज्ञापन
जहर खाकर मौत। - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत जब्बल खैरियां में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके चलते पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर और ननद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


चारों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़सर पंचायत के जब्बल खैरियां गांव की ज्योति ठाकुर (23) पत्नी पंकज ठाकुर ने दीपावली की रात जहर निगल लिया। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल ले जाया गया।

यहां पर महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


महिला की मौत की खबर मिलने पर मायके वाले बड़सर थाना आ पहुंचे। उन्होंने मौत की सूचना नहीं देने पर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। मृतका की माता कमलेश कुमारी ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के लिए बेटी को तंग करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर पति पंकज ठाकुर, ससुर श्रीचंद, सास माया देवी और ननद रेखा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। ज्योति की शादी करीब डेढ़ साल पहले पंकज ठाकुर से हुई थी। दोनों की करीब छह माह की एक बेटी है।

डीएसपी अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें