फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लेक्स फाड़ने को लेकर दो छात्र गुटों में झड़प

Wed, 13 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
Fight - फोटो : demo pics
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज हमीरपुर में फ्लेक्स फाड़ने को लेकर एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। मारपीट में एक एबीवीपी कार्यकर्ता को चोटें आईं जबकि बीच-बचाव को पहुंचे एक अन्य कार्यकर्ता को भी चोटें आई हैं। मारपीट में दोनों कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन


मारपीट के बाद गुस्साए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एसएफआई कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी कार्यकर्ता को घेर कर उस पर उनके संगठन के फ्लेक्स फाड़ने का आरोप लगाया।

आरोप है कि इन एसएफआई कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई भी कर डाली। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य कार्यकर्ता को भी चोटें आई हैं। मारपीट में दोनों एबीवीपी कार्यकर्ताओं के शरीर पर चोटें आई हैं जबकि कपड़े फट गए हैं। गुस्साए एबीवीपी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन देर शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन अपने स्तर पर मामला सुलझाने में जुटा रहा। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर रवाना हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें