पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत लाहड़ कोटलू बस स्टॉप पर नशे में धुत दो युवकों ने एक महिला से बदसलूकी की। महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाना में की जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया।
महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह बस स्टॉप पर अपने रिश्तेदारों का इंतजार कर रही थी। इस दौरान दो युवक नशे में धुत्त होकर आए और बस स्टॉप पर रुक गए। फाहल और अंसरा-चेली के रहने वाले दो युवक उससे शराब पीने के लिए पानी मांगने लगे।
इसके बाद दोनों उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। महिला के विरोध पर दोनों हाथापाई पर उतर आए। महिला ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवकों के चंगुल से महिला का छुड़ाया और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।