फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक सवार 16.47 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Tue, 25 Apr 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत हथली खड्ड के पास बाइक सवारों से पुलिस ने हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम हथली खड्ड के पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान दोसड़का की तरफ से एक बाइक सवार आया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। इसके चलते पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। लेकिन, बाइक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बाइक चालक को दबोच लिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर बाइक चालक की तलाशी ली तो उसके पास 16.47 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ करने पर बाइक चालक ने अपना नाम दिनेश कुमार पुत्र चैन सिंह निवासी पपरीली जिला ऊना बताया। जबकि, बाइक के पीछे राहुल ठाकुर पुत्र राजेंद्र कुमार ठाकुर निवासी रामपुर जिला ऊना सवार था, जो वर्तमान में वार्ड नंबर चार में रह रहा है। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


    उधर, एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें