फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मंदिरों से चढ़ावा, स्कूल से नकदी ले उड़े चोर

Wed, 03 Aug 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज थाना के अंतर्गत डूहका, झंडवी और लुद्दर महादेव में स्थित तीन मंदिरों और एक स्कूल से चोर नकदी ले उड़े। शातिर मंदिरों के ताले तोड़ दानपात्रों से चढ़ावा निकाल ले गए। इतना ही नहीं मंदिरों के साथ एक निजी स्कूल में भी चोरों ने सेंधमारी की है। रविवार को भी जाहू क्षेत्र के एक मंदिर में पुजारी को कमरे में बंदकर शातिर चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात चोरों ने ज्योली माता मंदिर डूहका में चोरी की। यहां चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़ चढ़ावा चोरी कर लिया। उसके बाद चोरों ने महादेव मंदिर झंडवी में मंदिर के ताले तोड़ चोरी की है। यहां भी चोरों ने दानपात्र तोड़कर सारा चढ़ावा चोरी कर लिया है। इसके साथ ही चोरों ने महादेव का झूला और मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई पैकेड मिठाइयां भी चोरी कर ली।

उसके बाद चोरों ने शिव मंदिर लुद्दर महादेव से शातिर दानपात्र ही उठाकर ले गए। तीनों मंदिरों में चोरी करने के बाद चोरों ने लुद्दर महादेव के एक निजी स्कूल में चोरी की है। यहां से चोर 1500 रुपये नकदी चुरा ले गए हैं। स्कूल का सारा रिकॉर्ड शातिरों ने बिखेर दिया है। उपमंडल में लगातार चार मंदिरों में चोरी की घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि थाना में मामला दर्ज नहीं है फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें