फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज गेट के बाहर खूनी झड़प में एक छात्र लहूलुहान

Tue, 07 Mar 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के मुख्य गेट के बाहर दो गुटों में खूनी झड़प हो गई है। मारपीट में एक कॉलेज छात्र गंभीर घायल हो गया है। पुलिस ने घायल छात्र की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल छात्र का क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद उपचार दे दिया गया है।
विज्ञापन


 मंगलवार सुबह कॉलेज परिसर में बीए द्वितीय वर्ष के दो छात्र गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान एक गुट के छात्रों ने कॉलेज के बाहर युवकों को बुला लिया। दूसरे गुट का छात्र रजनीश कुमार जैसे ही कॉलेेज गेट के बाहर निकला तो युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया।

मारपीट के दौरान रजनीश कुमार लहूलुहान हो गया। मारपीट की सूचना जैसे ही पुलिस थाना में लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके पर फरार हो गए। पुलिस ने घायल रजनीश कुमार की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


साथ ही क्षेत्रीय अस्पताल में घायल का मेडिकल करवा प्राथमिक उपचार भी दे दिया गया है। उधर, एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस ने घायल का मेडिकल करवा लिया है। पुलिस में शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें