फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ आरोपी प्रिंसिपल न्यायिक हिरासत में भेजा

Tue, 30 May 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 उपमंडल भोरंज के सरकारी स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी प्रिंसिपल को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।
विज्ञापन


   छात्रा का आरोप है कि प्रिंसिपल उसके गांव का ही रहने वाला है। कुछ समय से वह छात्रा को अपनी गाड़ी में स्कूल लेकर जा रहा था। शाम को गाड़ी में ही वापस घर जा रहा था। बीते सप्ताह उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी छात्रा ने अपनी मां को दी। पिता मामले को लेकर स्कूल पहुंच गया। मामले की भनक ग्रामीणों को भी लग गई। इसके चलते सभी ग्रामीण भी स्कूल पहुंच गए।

इस दौरान स्कूल का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाना में तलब किया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को कोर्ट नंबर दो, हमीरपुर में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी प्रिंसिपल को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी को 30 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। यहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उधर, एसएचओ सीआर चौधरी का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें