फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग

Sun, 21 Aug 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
करंट लगने से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के समीप लाहड़ गांव में तीन घरों के चिराग बुझने के बाद पंप हाउस मालिक और बिजली बोर्ड पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। नाले में नहाते समय करंट लगने से तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई। तीनों पीड़ित परिवारों में एक-एक ही लड़का था। अब माता-पिता के साथ परिवार में लड़कियां बची हैं। जैसे ही घटना की सूचना बच्चों के घर में पहुंची तो लाहड़ गांव चीखो पुकार से गूंज उठा।
विज्ञापन


रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे नाले में नहा रहे तीनों बच्चों की मौत करंट लगने से हुई। ऐसे में बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली भी जांच के दायरे में आ गई है। सवाल उठ रहे हैं कि सरकारी विभागों और बिजली बोर्ड ने बिजली कनेक्शन देने से पहले निरीक्षण क्यों नहीं किया। अगर निरीक्षण किया गया तो इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब लोग उठा रहे हैं।

बिजली बोर्ड के अलावा संबंधित पंचायत ने भी सार्वजनिक प्राकृतिक जल स्रोत से कुछ लोगों को पानी लिफ्ट करने के लिए लोहे की पाइपें कैसे डालने दीं। बिजली बोर्ड ने बिना निरीक्षण किए कैसे मीटर कनेक्शन दे दिया। यह बात भी सामने आ रही है कि अगर पंप हाउस मालिक ने सावधानी बरती होती तो तीन घरों के चिराग बुझने से बच सकते थे।
विज्ञापन


घटना की मुझे जानकारी नहीं है। अगर करंट लगने से युवकों की मौत हुई है तो मामले की जांच की जाएगी। विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। हो सकता है कि लोहे की पाइपलाइन के साथ कोई लीकेज हो जिससे हादसा पेश आया हो।
विज्ञापन

- अशोक शर्मा, एक्सईएन, बिजली बोर्ड, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें