फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक स्किड, चालक की मौके पर मौत

Sat, 28 May 2016 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : file photo
विज्ञापन
पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत मुंडखर के पास चाव गांव में बाइक स्किड होने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक अवनीश (21) पुत्र धर्मचंद निवासी चाव मुंडखर लोक संपर्क विभाग में बतौर कलाकार कार्यरत था। शनिवार दोपहर बाद करीब एक बजे अवनीश घर से बाइक पर रवाना हुआ।

महज आधे घंटे के बाद घर से कुछ ही दूरी पर सड़क में उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर स्किड हो गई। हादसे में अवनीश को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। करीब डेढ़ बजे स्थानीय लोगों ने अवनीश को सड़क पर गिरे देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका शोर सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस से अवनीश को भोरंज अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें