फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी के लालच में हजारों रुपये गंवाए

Sat, 31 Dec 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अणु क्षेत्र के एक युवक ने लॉटरी के झांसे में आकर 18 हजार रुपये गंवा दिए। पैसे जमा करवाने के एक सप्ताह तक कंपनी की ओर से कोई रिस्पांस नहीं आया। इस कारण युवक ने कॉलर का नंबर डायल किया तो किसी ने मोबाइल नहीं उठाया। इस पर युवक को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है।
विज्ञापन


दीपक कुमार निवासी अणु ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उसने टीवी चैनल पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया था। चेहरा पहचानो और ईनाम पाओ प्रतियोगिता का सही जवाब उसने मोबाइल एसएमएस के माध्यम से दिया। उसके बाद उसे कॉल आई। इसमें कॉलर ने खुद को एक निजी कंपनी का अधिकारी बताया और उसे पहला ईनाम जीतने की बधाई दी।

उसके बाद कॉलर ने युवक को एक खाता नंबर दिया। इसमें कार की डिलीवरी के लिए दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए 18 हजार रुपये जमा करवाने को कहा। इस पर युवक ने कॉलर द्वारा दिए गए बैंक खाता में पैसे जमा करवा दिए। पैसे जमा होने के बाद कॉलर का दोबारा कॉल आया और कहा कि जल्द ही कंपनी उससे संपर्क करेगी।
विज्ञापन


अब एक सप्ताह बीत जाने के बाद कंपनी का कोई रिस्पांस नहीं आया तो उसने कॉलर का मोबाइल नंबर डायल किया, लेकिन अब कोई कॉल नहीं उठा रहा है। इस कारण युवक को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है।

उधर, थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस के पास इस बारें में अब तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि बैंक खाता संबंधी कोई जानकारी या किसी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आकर किसी के बैंक खाता में पैसे जमा न करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें