फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिडिल स्कूल के ताले तोड़ तीन कंप्यूटर उड़ाए

Thu, 29 Sep 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
उपमंडल के तहत मिडल स्कूल नारा में कमरे के ताले तोड़ शातिर तीन कंप्यूटर सिस्टम ले उड़े हैं। मिडल स्कूल में चोरी की एक सबसे बड़ी वजह स्कूल में रात्रि ड्यूटी के दौरान कोई चौकीदार नहीं होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इस कारण दूसरे दिन शिक्षकों के स्कूल पहुंचने के बाद ही चोरी होने की जानकारी मिल पाई है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अध्यापकों के स्कूल पहुंचने पर कंप्यूटर कक्ष के ताले टूटने के बारे में पता चल पाया है।

कंप्यूटर कक्ष से दो मोनिटर, तीन सीपीयू, एक की बोर्ड और एक माउस चोरी हुआ है। पिछले साल 29 अप्रैल को स्कूल के कमरे के ताले टूटे हुए थे। उस दौरान स्कूल से एक एलसीडी और यूएसबी चोरी हो गए थे। पुलिस ने तथ्य जुटाकर चोरी के आरोपियों गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


हालांकि मामला अदालत में होने के चलते अभी तक चोरी का सामान नहीं मिला है। पिछले हफ्ते बल्याह स्कूल में 10 कंप्यूटर चोरी हो गए थे। इनका अभी तक पक्का सुराग नहीं लग पाया है। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


स्कूल में चोरी होने का पता चलते ही डीएसपी सहित पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। डॉग स्क्वायड को बुलाया गया लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

डीएसपी बड़सर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने चोरी का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है ताकि छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें