फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, मामला दर्ज

Sat, 22 Oct 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना के अंतर्गत दबसाई में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रीता कुमारी पत्नी सरवन सिंह गांव दबसाई, हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 21 अक्तूबर को उसने अपनी भूमि की निशानदेही रखी थी। इसमें सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार को निशानदेही के लिए लगाया था जो नायब तहसीलदार व पटवारी हल्का निशानदेही देने के लिए करीब 11 बजे मौका पर आए और निशानदेही की। इस दौरान उन्होंने वन्ने लगा दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर उसका जेठ नत्थू राम भी मौजूद था। शाम करीब 4 बजे रोहली राम और उसके परिवार के अन्य सदस्य वहां आए और विभाग द्वारा गाड़े हुये वन्ने उखाड़ दिए। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो रोहली राम और उसके परिवार के सदस्यों ने इसके व इसके जेठ नत्थू राम के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसे और इसके जेठ को चोटें आई हैं। पुलिस ने रीता कुमारी की शिकायत के आधार पर मामला दजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, एएसपी शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें