फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में मिला किशोरी का शव

Sat, 22 Oct 2016 11:05 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
नाबालिग रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम अटसू में एक मकान के किनारे झाड़ियों में किशोरी का शव मिला। किशोरी के शरीर पर कपड़े नहीं थे। शव मिलने से हड़कंप मचा रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रेप के बाद हत्याकर शव फेंकने के कयास लगाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान नहीं हो पाई।  पुलिस शव को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


 कस्बे में हालेपुर रोड पर शनिवार की शाम करीब छह बजे राजाराम पाल के मकान के पूर्वी किनारे पर दीवार से सटे बेर के पेड़ के नीचे झाड़ियों में नग्नावस्था मेें किशोरी का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर भीड़ लग गई। किशोरी की उम्र 15 साल के करीब लग रही थी। सूचना पर सीओ नरेश कुमार व कोतवाल अखिलेश मिश्रा फोर्स के साथ पहुंच गए। शव मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा। इससे आस-पास के थानों की फोर्स बुला ली गई। किशोरी की  शिनाख्त नहीं हो पाई। इस पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई।

 लोगों का कहना है कि किशोरी से रेप के बाद हत्या की गई। सीओ नरेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। शव ज्यादा पुराना नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस को सुनाई खरी खोटी
किशोरी का शव मिलने से  ग्रामीण आक्रोशित होने लगे। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुलिस को खरी खोटी सुना दी। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता से अपराध हो रहे हैं। सीओ ने वारदात के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें