फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांक में गिरी महिला, घायल

Tue, 22 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , सुजानपुर (हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 उपमंडल सुजानपुर के डूहक गाहरा गांव में एक महिला ढांक से नीचे गिरकर घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है। घायल महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार सरोज कुमारी (35) पत्नी रमेश चंद निवासी डूहक गाहरा के पति को करीब दो सप्ताह पहले हार्ट अटैक आया था। इसके चलते रमेश चंद क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती था। दो दिन पहले ही रमेश चंद को क्षेत्रीय अस्पताल से छुट्टी मिली थी। छुट्टी मिलने के समय चिकित्सक ने रमेश चंद को अपना उपचार टांडा में करवाने की सलाह दी थी। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे रमेश चंद अपनी पत्नी के साथ टांडा के लिए निकला। लेकिन, गांव में ही संकीर्ण रास्ते पर उसकी पत्नी का पांव फिसल गया और वह ढांग के नीचे गिर गई। हादसे में सरोज कुमारी को गंभीर चोटें आई हैं।

गंभीर हालत में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है। वहीं, बीडीसी सदस्य अमीं चंद ने प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग से डूहक गाहरा गांव की सड़कों और रास्तों की दशा सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें