फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन ने फंदा लगाकर दे दी जान

Tue, 13 Dec 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल सुजानपुर में एक दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लखविंद्र सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी बटाला, पंजाब के रूप में हुई है। युवक सुजानपुर बाजार में एक कपड़े की दुकान पर पिछले डेढ़ वर्ष से काम करता था। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुजानपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी कश्मीर सिंह ने बताया कि वह सुजानपुर बाजार में कपड़े की दुकान करता है। उनकी दुकान पर बीते डेढ़ साल से पंजाब का युवक लखविंद्र सिंह काम करता था। कश्मीर सिंह ने रहने के लिए कमरा भी उपलब्ध करवाया हुआ था। लखविंद्र सिंह रोजाना सुबह दुकान पर काम करने आता था, लेकिन मंगलवार सुबह जब 11 बजे तक वह दुकान पर नहीं आया तो दुकान मालिक ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया, लेकिन मोबाइल फोन भी नहीं उठाने पर कश्मीर सिंह घर पहुंचा तो उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

इस पर कश्मीर सिंह ने पुलिस और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार को फोन पर मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से दरवाजा खोला तो भीतर लखविंद्र सिंह का शव घर की छत्त से लटका हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। उधर, एसएचओ सुरेंद्र धीमान ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें