फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों को ताले तोड़ लाखों का सामान ले उड़े चोर

Sun, 12 Jun 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
चोरी से दहश्‍ात। - फोटो : file photo
विज्ञापन
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत रंगस कस्बे में दो दुकानों में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये का सामान और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कारोबारी सुनील कुमार ने बताया कि वह बड़ा कस्बे के स्थायी निवासी है। रंगस कस्बे में वह टीवी और फ्रिज की दुकान करता है। शनिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह स्थानीय दुकानदारों ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसकी दुकान के ताले टूटे पड़े हैं।

सूचना मिलते ही सुनील दुकान पहुंचा तो दुकान से 17 एलसीडी चोरी पाई गईं। इनकी कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही चोर दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी चुरा ले गए। सुनील ने बताया कि शनिवार को बैंक बंद होने के कारण नकदी दुकान के लॉकर में ही रखी थी।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य दुकानदार तरसेम कुमार ने बताया कि रंगस कस्बे में उसका जनरल स्टोर है। दुकान के पीछे ही उसका घर है। देर रात चोरों ने दुकान में घुसकर 48 हजार रुपये के हार और 25 हजार की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन


सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देख दंग रह गए। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें