फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगस से 12 वर्षीय प्रवासी बालक गायब, केस दर्ज

Sat, 30 Jan 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/नादौन (हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के रंगस गांव से एक 12 वर्षीय बालक अचानक गायब हो गया। परिजनों की काफी तलाश के बाद भी बालक का पता नहीं चल पाया है। काफी ढूंढने के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की है।
विज्ञापन


लापता बालक की पहचान अलोक कुमार पुत्र रोहित कुमार निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। अलोक कुमार के पिता रोहित कुमार ने बताया कि वे बुधवार को मजदूरी करने पत्नी के साथ चले गए। दिहाड़ी लगाने के बाद जब घर आए तो दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बेटे अभिमन्यु ने बताया कि अलोक कुमार ने खाना नहीं खाया और न ही हमारे साथ स्कूल गया। रहस्यमयी परिस्थितियों में बच्चे के गायब हो जाने से परिजन भी सकते में हैं।

रोहित ने बताया कि तीन वर्षों से रंगस में रहकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। तीन दिनों से अलोक की तलाश की जा रही है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों को अपने संबंधियों के पास बच्चे का पता लगाने के लिए कहा गया है। पुलिस अपने स्तर पर भी बच्चे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें