फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 फुट गहरे नाले में गिरी कार, चालक की मौत

Fri, 12 Aug 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत डुग्घा गलू में एक कार पैरापिट से टकरा कर करीब 600 फीट गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कार सवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। महेंद्र सिंह उर्फ विनोद (28) पुत्र पृथी राज निवासी ठाणा टिक्कर अपने दोस्त काकू निवासी चारियां दी धार के घर गया था।

महेंद्र सिंह उर्फ विनोद का दोस्त महेंद्र सिंह (27) पुत्र संसार चंद निवासी ठाणा टिक्कर भी उसके साथ चारियां दी धार गया था। रात के समय दोनों दोस्त के घर से वापस लौट रहे थे। महेंद्र सिंह उर्फ विनोद कार चला रहा था।
विज्ञापन


दोनों डुग्घा गलू के पास पहुंचे तो महेंद्र सिंह उर्फ विनोद ने कार से नियंत्रण खो दिया। इसके चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैरापिट से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैरापिट से टकरा कर महेंद्र सिंह पुत्र संसार चंद फ्रंट शीशे के साथ नीचे सड़क में जा गिरा।

पैरापिट से टकराने के बाद कार पलट कर नीचे करीब 600 फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक महेंद्र सिंह उर्फ विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा इसे परिजनों को सौंप दिया है, जबकि मृतक के साथी को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें