फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजरी में कार लुढ़की एक की मौत, दो घायल

Sat, 30 Jan 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बड़सर(हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के चकमोह जजरी मार्ग पर जजरी से एक किलोमीटर दूर ठणकर के पास एक कार 120 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


कार में तीन लोग सवार थे। मृतक की पहचान संजीव कुमार पुत्र लछमण दास (33) गांव मंजवाणी तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। कार में बैठे उसी गांव के दो युवक संदीप शर्मा पुत्र अमरनाथ और अजय कुमार पुत्र रामानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दियोटसिद्ध पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।

घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक घुमारवीं तहसील के औहर गांव के हैं। वे जजरी पंचायत के करनेड़ा गांव में बारात में आए हुए थे। बारात की रिसेप्शन के उपरांत जब वापसी में ठणकर के पास पंहुचे तो कार लुढ़क गई। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने बड़सर थाना में फोन किया।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बरठीं अस्पताल पंहुचाया जहां संजीव कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया। डीएसपी बड़सर राजेंद्र जसवाल ने बताया कि दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें