सदर थाना के अंतर्गत खटवीं, धनेड़ का रहने वाला बीएसएनएल कर्मी दो महीने से लापता है। परवेश बीएसएनएल में ऑपरेटर के पद पर तैनात है। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज करवाई है, लेकिन अब तक लापता का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
लापता व्यक्ति परवेश शर्मा उर्फ हैप्पी (40) पुत्र स्व. बलदेव दास शर्मा निवासी खटवीं जिला मुख्यालय में बीएसएनएल में ऑपरेटर है। परवेश हमीरपुर शहर में किराये के कमरे में रहता है।
परवेश का माता रोशनी देवी ने कहा कि करीब दो माह पहले परवेश का मोबाइल अचानक स्विच ऑफ हो गया और वह वापस घर भी नहीं आया। इसके चलते उसकी मां परवेश के किराये के कमरे में गई तो उसका वहां कोई पता नहीं चला।
फिर रोशनी देवी ने सदर थाना में परवेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रोशनी देवी ने पुलिस से परवेश की तलाश करने को गुहार लगाई है। परवेश कुमार विवाहित है और उसकी दो बेटियां हैं।
एएसपी डॉ. शिव कुमार का कहना है कि परवेश की तलाश के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।