फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बणी स्कूल का पीटीआई सस्पेंड

Thu, 01 Sep 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
विज्ञापन
सस्‍पेंड। - फोटो : demo pics
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी के पीटीआई को निलंबित कर दिया गया है। स्कूल के खिलाड़ी छात्रों के उत्पीड़न मामले में पीटीआई की लापरवाही पाई गई। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने पीटीआई के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल प्रिंसिपल से इस सारे मामले की रिपोर्ट मांगी थी। स्कूल से 17 बच्चे अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे।
विज्ञापन


जमा दो के एक छात्र राजन की स्कूल में अनुपस्थित बताई गई है। खिलाड़ी छात्रों की शिकायत पर प्रिंसिपल ने बारहवीं के आरोपी छात्र को स्कूल से निष्कासित कर दिया जबकि पीटीआई से जवाब मांगा।

पीटीआई के जवाब मिलने पर प्रिंसिपल ने अपनी रिपोर्ट शिक्षा उपनिदेशक को भेज दी। शिक्षा उपनिदेशक ने इस मामले में पीटीआई की लापरवाही और ड्यूटी में कोताही मानते हुए उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


यह है छात्रों के उत्पीड़न का मामला
रावमापा मैड़ में करीब जुलाई 16 से 18 तक लड़कों की अंडर 14 खेलों का आयोजन हुआ। इसमें रावमापा बणी से 17 बच्चे खेलों में भाग लेने गए थे। इनके साथ जमा दो कक्षा का एक छात्र भी बिना अनुमति चला गया। खिलाड़ी छात्रों ने आरोपी पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए। छात्रों ने आरोपी पर बीड़ी से जलाने, पिटाई करने और कुकर्म के आरोप जड़े। बच्चों के अभिभावकों ने इसकी शिकायत स्कूल प्रिंसिपल और पुलिस से की। स्कूल प्रिंसिपल ने आरोपी छात्र को स्कूल से निष्कासित कर दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बणी स्कूल के प्रिंसिपल से मामले की रिपोर्ट मांगी थी। इसमें पीटीआई की लापरवाही पाई गई है जिस कारण उसे निलंबित कर दिया गया है।
- रवित चंद कटोच, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर

बणी स्कूल के आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और छात्रों का मेडिकल करवा लिया है। फाइनल मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- विनोद कुमार, पुलिस चौकी इंचार्ज भोटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें