फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे एटीएम तोड़ने में लगा रहा शातिर

Wed, 28 Sep 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अवाहदेवी (हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी अवाहदेवी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम से पैसे चुराने का प्रयास हुआ है। चोर करीब पांच घंटे तक एटीएम मशीन को तोड़ नकदी निकालने का प्रयास करता रहा। लेकिन, साथ में सटी पुलिस चौकी की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। ऐसे में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं। कस्बा के लोग चोरी की वारदात से सहम गए हैं।
विज्ञापन


 बुधवार रात करीब 12 बजे एक व्यक्ति अवाहदेवी कस्बा में स्थित एक बैंक के एटीएम कैबिन में पहुंचा। व्यक्ति ने एटीएम मशीन को तोड़ना शुरू कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर रात करीब 12 बजे से सुबह पांच बजे तक एटीएम मशीन को तोड़ता रहा। हालांकि एटीएम मशीन से पुलिस चौकी की दूरी करीब 50 मीटर है। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह करीब पांच बजे तक एटीएम मशीन को तोड़ नकदी निकालने का प्रयास किया। लेकिन, असफल रहा। आखिर में व्यक्ति यहां से चुपचाप चला गया। सुबह एक उपभोक्ता एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहुंचा तो एटीएम मशीन टूटी पड़ी थी। इसकी सूचना उन्होंने बैंक प्रबंधन को दी। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात शातिर के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई  शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें