फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत टिप्पर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बड़सर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार ज्ञान चंद (70) पुत्र पिंजु राम निवासी सदोह डाकघर मनसाई की सोमवार शाम ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। ज्ञान चंद शाम करीब सात बजे पैदल अपने घर जा रहा था। इतने में वह नादौन की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। घायल अवस्था में ज्ञान चंद को बड़सर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक अजय कुमार पुत्र माधो राम निवासी फाहल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने संजय कुमार पुत्र पुरुषोत्तम चंद गांव सदोह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बड़सर जगदीश चंद का कहना है कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें