फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाने पर एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नशे में धुत होकर सुजानपुर चौगान में हल्ला करने और युवतियों पर फब्तियां कसने के आरोप में पुलिस ने कांगड़ा जिला के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्जकर युवक का मेडिकल करवाया। थाना प्रभारी सुजानपुर श्यामलाल का कहना है कि अजय कुमार निवासी गांव गंदड़ जिला कांगड़ा बुधवार दोपहर को सुजानपुर मैदान में घूम रहा था।
विज्ञापन

उसने दिन में ही शराब का सेवन कर रखा था। जिसके चलते मैदान के भीतर सार्वजनिक स्थान पर हो-हल्ला कर रहा था। कुछ देर तक तो लोग उसे देखते रहे, लेकिन जब उसने वहां पर बैठी युवतियों पर फब्तियां कसना शुरू कीं और उनकी वीडियो बनाने लग पड़ा तो युवतियों ने इसकी सूचना पुलिस थाना सुजानपुर में दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक का मेडिकल करवाया गया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक विवाहित है और जिला कांगड़ा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें