फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से उड़ाए 55 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस चौकी भोटा के तहत एक व्यक्ति बैंक ठगी का शिकार हो गया है। कस्बे के तहत झिरालड़ी छेक निवासी देशराज शर्मा पुत्र दीनानाथ ने कहा कि उसे एक व्यक्ति का फोन आया और उसने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है। उसने बताया कि आपका एटीएम कार्ड रिन्यू होना है। इसलिए अपने पीएनबी एटीएम का पासवर्ड बताओ। उसने व्यक्ति के कहने पर अपने एटीएम कार्ड का पासवर्ड दे दिया। उसके बाद दोबारा फोन आया और ओटीपी नंबर के बारे में पूछा वह भी उसे बता दिया। उसके बाद फोन कट गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर 55 हजार रुपये निकालने का मैसेज आ गया। मैसेज पढ़ते ही उसके पांव तले जमीन खिसक गई। जब तक उसे ठगी का पता चला तब तक शातिर उसके खाते से पैसे निकाल चुके थे। देशराज ने जब उक्त नंबर पर फोन ट्राई किया तो वह नंबर भी बंद आ रहा था। इसके चलते उसने इसकी सूचना पीएनबी भोटा और पुलिस चौकी भोटा में दी। वहीं, पीएनबी भोटा के प्रबंधक वीएस कौंडल का कहना है कि लोगों को बार-बार जागरूक किया जाता है फिर भी लोग अपने एटीएम खाते की जानकारी दूसरे लोगों को दे रहे हैं और फिर ठगी का शिकार हो रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें