फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड चार में दिन दिहाड़े लाखों के गहने और नगदी साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते वार्ड चार में दिनदहाड़े एक घर का ताला तोड़कर शातिर गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर गए हैं। चोरी का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी चमन लाल की अगुवाई में टीम मौके पर गई और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड-4 हमीरपुर निवासी सुरेश कुमार जिला मुख्यालय में दुकान करते हैं। वह सुबह अपनी दुकान पर आ गए। जबकि सुरेश की पत्नी सुबह बच्चों को स्कूल भेजकर घर को ताला लगाकर शादी समारोह में चली गई। इसके बाद जब वह वापस आई तो घर का ताला टूटा देखकर स्तब्ध रह गई। उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी। उसके पति सुरेश की दुकान पुलिस थाना सदर के पास ही है। उसने पुलिस में इसकी शिकायत दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई और छानबीन आरंभ कर दी। वार्ड-4 एक रिहायशी इलाका है। दिनदहाड़े घर का ताला टूटने और चोरी होने से लोग हैरान हैं। वहीं देर शाम तक पुलिस मौके पर छानबीन करती रही। शाम तक पुलिस को चोरी हुए गहनों और रुपयों की सही मात्रा का पता नहीं चला है, लेकिन मालिकों के अनुसार लाखों के गहनों और कुछ नकदी चोरी होने की आशंका है। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस की टीम मौके पर गई और छानबीन की। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें