फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराई बाइक, तीन स्कूली छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। रष्ट्रीय राजमार्ग नादौन-हमीरपुर पर गगाल गांव में कार की चपेट में आ जाने से तीन बाइक सवार नाबालिग छात्र घायल हो गए हैं। इनमें से एक छात्र की हालत गंभीर है। जिसे नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद आशू मंडयाल, अश्वनी और उनके साथी घायलों को नादौन अस्पताल ले आए। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को हमीरपुर के दो निजी स्कूलों में पढ़ने वाले तीन छात्र एक बाइक पर सवार होकर नादौन की ओर जा रहे थे। वहीं नादौन से हमीरपुर की ओर जा रही एक कार गगाल में स्थित पेट्रोल पंप की ओर जैसे ही मुड़ी, छात्रों की बाइक कार से टकरा गई। हादसे में एक छात्र तो कार के ऊपर से उछल कर दूसरी ओर जा गिरा। इस दुर्घटना में हर्ष पुत्र सुरजीत कुमार निवासी धनियारा पुतड़याल नादौन के सिर पर गंभीर चोट आई है। जिसे हमीरपुर से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जबकि बाइक चालक विशाल पुत्र संजीव कुमार निवासी झन्यारा हमीरपुर और योगेश पुत्र जय किशन निवासी नेरी हमीरपुर का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। छात्रों ने बताया कि वह बाइक पर हर्ष को उसके घर छोड़ने जा रहे थे। जबकि स्कूल प्रशासन ने बताया कि वह स्कूल पहुंचा ही नहीं था। दो छात्र हमीरपुर के एक ही स्कूल जबकि तीसरा हमीरपुर के एक अन्य निजी स्कूल का छात्र है। छात्रों का आरोप है कि कार चालक ने अचानक कार पेट्रोल पंप की ओर मोड़ दी। जबकि कार चालक का कहना है कि छात्र तेज गति से बाइक चला रहे थे। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें