हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते भोटा कस्बे से दो माह पहले बाइक चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
करीब दो माह पहले भोटा से बाइक चोरी की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई थी। इसके कुछ दिनों बाद पुलिस ने बाइक को तो बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने मामले से जुड़े पहलुओं पर गौर किया और मिले सबूतों के आधार पर जांच शुरू की। जिसके आधार पर वीरवार को हमीरपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान राजकुमार गांव अम्मण जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। एसएचओ सदर संजीव गौतम ने कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है।