फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व अध्यापक ने पुल से लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूर लाहलड़ी गांव में नेशनल हाईवे के पुल से एक पूर्व अध्यापक ने छलांग लगा दी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दौलत राम (86) पुत्र बाबू राम निवासी गांव लाहलड़ी, डाकघर डुग्घा तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने करीब डेढ़ सौ फुट गहरी खड्ड से शव को बाहर निकालने के लिए दमकल विभाग की सहायता ली। दकमल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर रस्सियों के सहारे पहले खड्ड तक अपनी टीम को पहुंचाया। इसके बाद शव को स्ट्रेचर में बांधकर इसे सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। दौलत राम रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह भी घर से सैर करने के लिए निकला था। इस दौरान उन्होंने लाहलड़ी एनएच पुल से कूद कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दौलत राम स्कूल में एडहॉक पर विद्यार्थियों को पढ़ा चुके हैं। फिलहाल अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। उधर, पुलिस थाना हमीरपुर के सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग ने पुल से छलांग लगा दी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और शव को खड्ड से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें