फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक की हमीरपुर स्थित मुख्य शाखा में वीरवार सुबह अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख कर्मचारियों और बैंक में आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बैंक की शाखा में लगे बिजली मीटर के पास अचानक धुआं उठने लगा। आग के कारण धुआं पसर गया। कर्मचारियों और लोग मुंह पर रुमाल रखकर बैंक से बाहर आए।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक लगने से बैंक कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बैंक प्रबंधक ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग को बुझाया। वहीं पुलिस कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। गनीमत रही कि वक्त रहते ही आग लगने का पता चल गया, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जिला अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल वाहन मौके पर भेज दिया गया। कर्मचारियों ने मीटर के पास लगी आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें