फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा जलाते सरकारी स्वास्थ्य केंद्र का फार्मासिस्ट झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य केंद्र चौड़ू में तैनात फार्मासिस्ट शुक्रवार को कूड़ा जलाते हुए आग की चपेट में आकर 80 फीसदी झुलस गया। पुलिस बयान में पीड़ित ने कूड़े को जलाते समय आग लगने की बात कही है। वहीं पुलिस ने भी केस दर्ज कर आग के असल कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। गंभीर हालत में फार्मासिस्ट को स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ सदस्यों ने ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस में नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार देेकर टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र चौड़ू में कार्यरत हमीरपुर निवासी फार्मासिस्ट रजनीश शुक्रवार सुबह 11 बजे अचानक आग की चपेट आ गया। रजनीश के अचानक चिल्लाने पर अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने देखा कि रजनीश स्वास्थ्य केंद्र की पिछली तरफ पड़ा हुआ था और चिल्ला रहा था। यह देखकर महिला कर्मचारी भयभीत हो गईं और उन्होंने मौका पर ग्रामीणों को इकट्ठा किया। उन्होंने देखा कि फार्मासिस्ट के कपड़े आग लगने के कारण उसके शरीर से चिपक गए थे और उसका पूरा शरीर आग के कारण झुलस गया था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रजनीश को उठाया तथा 108 एंबुलेंस को सूचित किया। एंबुलेंस की मदद से रजनीश को नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान भी कलमबद्ध किए हैं।
नादौन अस्पताल के डॉ. बीएस राणा का कहना है कि रजनीश का शरीर करीब 80 फीसदी झुलस चुका है। जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उधर डीएसपी हमीरपुर रेणू शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित ने पुलिस को अपने दिए गए बयान में बताया है कि वह स्वास्थ्य केंद्र की पिछली तरफ कूड़ा जला रहा था कि अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई और वह नीचे गिर गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें