फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली दवा खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत पड़ती ग्राम पंचायत जलाड़ी के गांव जंगलू में एक युवक की जहरीली दवा खाने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम सुरेश कुमार (31) पुत्र जगत राम ने गलती से किसी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे नादौन अस्पताल ले आए। युवक की गंभीर स्थिति के कारण उसे नादौन से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सुरेश निजी कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस थाना नादौन के प्रभारी महेंद्र परमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन आरंभ कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें