फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े 29 हजार की नकदी ले उड़े शातिर

Sat, 06 Aug 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, जाहू
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस चौकी जाहू के अंतर्गत जाहू कलां गांव में शातिरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर 29 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर डाला। चोर घर का मेन दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद अंदर से दरवाजा लॉक कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पीछे के दरवाजे से भाग गए। सुनील शर्मा निवासी जाहू कलां ने बताया कि शनिवार को वह रोजाना की तरह अपनी दुकान में था जबकि उसकी पत्नी पदमा शर्मा जो निजी स्कूल में अध्यापक है, स्कूल गई थी।

पदमा देवी दोपहर बाद 3:00 बजे घर पहुंची तो घर का मेन गेट टूटा देखा। जब घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर टूटा था जबकि अलमारी से 29 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन


इसकी सूचना उसने अपने पति को दी। पति सुनील शर्मा ने तुरंत मौके पर पहुंच पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें