फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस सांड ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा प्रवासी, सिर पर लगे 35 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर में लावारिस सांड ने एक प्रवासी को लहूलुहान कर दिया। लावारिस मवेशी के हमले से प्रवासी व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल लाया गया। जहां उसके सिर पर 35 टांके लगे हैं। यह सांड पहले भी कई राहगीरों को घायल कर चुका है। क्षेत्र के लोग इससे काफी डरे हुए हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों को अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। रविवार शाम को कदम लाल जिला सारसा बिहार दिहाड़ी लगाकर डिडवीं गांव में अपने कमरे में जा रहा था। तभी रास्ते में एक लावारिस सांड ने उस पर हमला कर दिया और उसे सड़क पर गिरा दिया। प्रवासी की चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने सांड को वहां से भगाया। इसके बाद कदम को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उसके सिर पर 35 टांके लगे हैं। कदम का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। क्षेत्र में इस सांड का काफी भय बना हुआ है। स्थानीय पंचायत के उपप्रधान सुरजीत सिंह कटोच ने कहा कि यह लावारिस सांड पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है। उन्होंने कहा कि इससे निजात दिलाने के लिए संबंधित विभाग से भी संपर्क किया गया है। सुरजीत ने कहा कि फिर से पंचायत में प्रस्ताव पारित कर उच्चाधिकारियों के समक्ष मामला उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें