फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहरे में हुआ तारो देवी का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की चौडू पंचायत में ब्यास नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाली महिला तारो देवी उर्फ पिंकी का बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। बीते मंगलवार को चौडू पंचायत में ब्यास नदी में छलांग लगाकर तारो देवी उर्फ पिंकी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। हालांकि मायके वालों ने आत्महत्या को झुठलाते हुए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मायका पक्ष का आरोप है कि मृतक का पति मनोज इससे हमेशा झगड़ा करता था तथा मारने की धमकी भी देता था।
विज्ञापन

मायके वालों का कहना था कि पहले भी कई बार वह उनकी बेटी के साथ मारपीट कर चुका है और कई बार दोनों ही परिवारों में समझौता भी हुआ। पुलिस को शक था कि अंतिम संस्कार के समय कहीं मायके वालों की ओर से किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न की जाए। जिसके चलते बुधवार को डीएसपी हमीरपुर रेनू शर्मा की अगुवाई में मृतका तारो देवी का अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने कहा कि तारो देवी का शव टांडा मेडिकल कॉलेज फोरेंसिक लैब में भेजा गया था ताकि किसी प्रकार की कोई भी शंका न रहे। डीएसपी ने बताया कि मृतका के पति मनोज उर्फ मनू को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें