फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक व जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राज ने तहसील क्षेत्र के अंग्रेजी, देशी व बियर की दुकानों पर छपेमारी कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित भोजापुर मार्ग पर अंग्रेजी, देशी व बियर की दुकानों पर छपेमारी के दौरान स्टाक सही पाया गया, होलोग्राम व लाइसेंस ठीक-ठाक मिला, लेकिन शराब की दूकानों की खिड़कियां जर्जर थी, दूकान भी असुरक्षित मिली, जिससे एसडीएम राधेश्याम पाठक ने दुकानदारों को फटकार लगाई। कहा कि शराब दूकानों की चहारदीवारी व खिड़कियां मजबूत होनी चाहिए। अगर जल्द ठीक नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
वहीं लालगंज में निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक-ठाक मिला, इसके बाद टोला शिवनराय, दोकटी, रानीगंज बाजार, मधुबनी में भी छापेमारी कर निरक्षण किया गया। इस बाबत एसडीएम राधेश्याम पाठक ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के आदेश पर सभी शराब की लाइसेंस, शराब की स्टाक देखी जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं दुकानदार अवैध शराब तो नहीं बेच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें