फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में महिलाओं ने उड़ाए यात्री के 23 हजार

विज्ञापन
money
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के तहत पड़ते मुंडखर गांव के निजी बस में बैठे एक व्यक्ति के बैग से महिलाओं ने 23 हजार रुपये की राशि चोरी कर ली। व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी जाहू में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

भोरंज उपमंडल के मुंडखर निवासी राम ने कहा कि वह शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे ऊना से कुल्लू जा रही बस में मुंडखर से जाहू के लिए बैठा। वह बस की पिछली शीट पर बैठ गया। इसी सीट पर पहले से ही तीन महिलाएं बैठी हुई थीं। उनके पास बड़े-बड़े बैग थे। महिलाएं अपने बैगों को उनके बैग पर फेंक रही थी। उन्होंने महिलाओं को ठीक से बैठने के लिए भी कहा। राम जाहू के कांगड़ा बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए गया। फार्म भरते समय बैग से नगदी निकालने लगा तो पैसे गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह वहां से भागकर जाहू बस स्टैंड पहुंचा। तब तक बस कुल्लू के लिए चली गई थी। जब बस के कंडक्टर से पता किया गया तो उसने बताया कि तीनों महिलाएं भोटा से जाहू के लिए बैठी थीं। जाहू बस स्टैंड पर उतर गई हैं। जाहू में चारों ओर ढूंढने पर महिलाओं का कोई पता नहीं चला। उन्होंने जाहू पुलिस चौकी में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी तेन सिंह का कहना है कि मुंडखर निवासी राम ने बस में बैठी महिलाओं ने 23 हजार रुपये चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें