फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मार्च तक बस नहीं चलाई गई तो होगा आमरण अनशन

विज्ञापन
HRTC
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिला परिषद की बैठक में चूड़ी से सर्ज साफ्ट कनेहलू तक एचआरटीसी की बस सेवा शुरू न होने पर जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर तलख हो गए हैं। उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष चंबा को ज्ञापन सौंपते हुए चेताया है कि अगर 25 मार्च तक बस सेवा शुरू नहीं करवाई गई तो वह 26 मार्च को जिला परिषद कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू कर देंगे।

जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर ने बताया कि 17 जनवरी को बचत भवन चंबा में मार्ग पर बस सेवा शुरू करवाने की मांग उठाई थी। इस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ने आदेश संबंधित विभाग को जारी किए थे। चूड़ी पुल से लेकर सर्ज साफ्ट कनेहलू तक सड़क का निर्माण एनएचपीसी ने करवाया है। इसे एसडीएम चंबा द्वारा पास करने की बात कही थी।
विज्ञापन


बैठक में चंबा से बतोट वाया दुनाली सुबह के समय अन्य सरकारी बस सुविधा शुरू करने को लेकर भी आवाज उठाई गई थी। हैरानी की बात है कि दो माह का समय बीत जाने के बाद भी अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभागीय अफसरों पर लोक हित के कार्यों को लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष से आग्रह किया है कि 25 मार्च तक अगर बस सुविधा शुरू नहीं होती है तो वह आमरण अनशन शुरू कर देंगे। इसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें