फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरकर 17 वर्षीय लड़की की मौत

Wed, 21 Sep 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
विज्ञापन
death shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत मैहलड़ू में 17 वर्षीय लड़की की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। प्रीति (17) पुत्री मदन कुमार निवासी मैहलडू़ के माता-पिता मंगलवार को सुजानपुर गए थे। प्रीति पशुओं को चराने के लिए खेतों में ले गई।

इस दौरान प्रीति का ढांक से पांव फिसल गया। इसके चलते प्रीति करीब 800 फीट नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में प्रीति का शव भी क्षत-विक्षत हो गया। शाम तक प्रीति घर नहीं पहुंची तो बाजार से लौटे परिजनों ने प्रीति की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


ग्रामीण भी प्रीति की तलाश में जुटे। लोगों ने खड्ड में नीचे उतरकर देखा तो यहां प्रीति का शव पड़ा था। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया।

यहां पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। हालांकि प्रीति के ढांक से गिरने के असली कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक छानबीन में पहाड़ी से पैर फिसलना ही प्रीति की मौत का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन


एएसपी शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें