फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोटा में दो कारों की टक्कर में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा में दो कारों की टक्कर में पांच घायल
विज्ञापन

सभी घायल भोटा अस्पताल में उपचाराधीन, देर शाम तक मामला दर्ज नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
भोटा(हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत मंगलवार शाम को भोटा से 2 किमी. की दूरी पर मोरसु सुल्तानी के पास दो कारों की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज भोटा अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिलासपुर की तरफ से आ रही एक कार, जिसमें संजय कुमार उनकी पत्नी, उनका एक वर्ष का बेटा, एक अन्य महिला और उनकी बेटी सवार थी, वहीं हमीरपुर की तरफ से आ रही एक कार जिसमें अविनाश और मुख्त्यार सिंह सवार थे, की मोरसू सुल्तानी के पास टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी की दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोग भी घटना स्थल पर इकट्ठे हो गए। लोगों के सहयोग से घायलों को भोटा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में संजय कुमार, उसकी पत्नी सुभलता, महिला निर्मला देवी, बेटी मुस्कान और दूसरी कार में सवार मुख्त्यार सिंह घायल हैं। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस चौकी भोटा के प्रभारी सुखदेव सिंह का कहना है कि घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मौके पर गई थी। देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें