फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र बड़सर के हरसौर में रविवार शाम को एक तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ लापरवाही एवं तेज रफ्तारी से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार शाम करीब 7 बजे हरसौर बाजार के पास मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सड़क के किनारे खड़ा था। वहीं शाहतलाई की ओर से एक टेंपो तेज रफ्तार से आया और उसे टक्कर मार दी। जिस कारण वह सड़क पर गिर गया। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आई हैं। टक्कर के बाद पुलिसकर्मी बेहोश हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय ढाबा संचालक हंस राज पुत्र संत राम गांव कसवाड़ डाकघर बलयाह ने पुलिस में दिए अपने बयान में कहा है कि उसे जोर की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही जब वह सड़क की ओर आया तो देखा कि पुलिस वर्दी पहने हुआ एक व्यक्ति सड़क पर गिरा हुआ था। जिसे टेंपो ने टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल विनोद कुमार को बड़सर अस्पताल में पहुंचाया जहां से उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। ऊना अस्पताल में उसका उपचार चला है, अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। उधर, डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें