फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अणु कलां में 296 ग्राम चरस समेत एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत अणु कलां गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति से 296 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार रात को सदर थाना की एक टीम अणु कलां गांव में रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान बल्ह गांव की तरफ से अणु आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान व्यक्ति के पास से 296 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान राजेंद्र सिंह उर्फ सोनी (36) निवासी अणुकलां के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से चालक है। कार्यकारी थाना प्रभारी सदर बलदेव सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें