फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहू बस स्टैंड पर गृहरक्षक से मारपीट, वर्दी भी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत जाहू बस अड्डे पर गश्त के दौरान गृहरक्षक के साथ मारपीट हुई। आरोपी युवक ने गृह रक्षक की वर्दी भी फाड़ दी। भोरंज उपमंडल के जाहू में तीन गृहरक्षक रविवार रात्रि 11:45 बजे गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान जैसे ही बस अड्डे में पहुंचे तो वहां पर तीन युवक बैठे हुए थे। गृहरक्षकों ने जब युवकों से पूछताछ की तो कुछ बताने की बजाए उलझ गए। एक युवक विवेक कुमार तहसील घुमारवीं की गृहरक्षक प्रदीप कुमार से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद हाथापाई की नौबत आ गई। गृहरक्षक की वर्दी भी फट गई और मामूली चोटें भी आईं। पुलिस ने प्रदीप कुमार की शिकायत पर उसका व आरोपी का भोरंज अस्पताल में मेडिकल करवाया है। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी परमजीत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें