फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के आत्महत्या मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत शनिवार को जहर निगलकर महिला की ओर से आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पन्याला की एक महिला ने हमीरपुर बाजार में जहरीला पदार्थ निगलकर इहलीला समाप्त कर ली थी। जिस व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, महिला उसी के साथ हमीरपुर आई थी। यहां आकर ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है। छानबीन के दौरान पुलिस को इस बात की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पन्याला की एक महिला ने हमीरपुर में आकर जहर निगल लिया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। मौत के कारणों में जुटी पुलिस को एक व्यक्ति के मामले में संलिप्त होने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति के साथ ही महिला हमीरपुर आई थी। यहां आकर इसने जहर निगल लिया। हालांकि महिला ने हमीरपुर में आकर जहर क्यों निगला इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि महिला की मौत के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। व्यक्ति के तार मामले से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें